राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : फेनेल ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
फेनेल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने मेजबान होने के नाते सराहनीय प्रदर्शन कर स्कॉटलैंड के सामने एक उदाहरण रखा है।
फेनेल ने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से सबका मन मोहा है। साथ ही उन्होंने खेल भावना की मिसाल कायम की है। अगले मेजबान स्कॉटलैंड के लिए यह एक सीख है।"
भारत ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 101 पदक हासिल किए। इसमें 38 स्वर्ण पदक शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। मैनचेस्टर में आयोजित 18वें राष्ट्रमंडल खेलो में भारत ने 30 स्वर्ण पदक हासिल किए थे।
फेनेल ने कहा कि दिल्ली ने एक मेजबान के तौर पर जो सुरक्षा और मेहमानवाजी के जो मानक स्थापित किए हैं, उनसे आगे निकल पाना स्कॉटलैंड के लिए एक चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि 20वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी स्कॉटलैंड की राजधानी ग्लासगो को दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications