नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस निरीक्षक को जेल
रंगास्वामी ने गुरुवार को रंगारेड्डी जिले में स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उन्हें 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रंगास्वामी शहर के मडन्नपेट पुलिस थाने में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
हालांकि घटना के बारे में अभियुक्त ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि लड़की के माता-पिता उसे झूठे तरीके से फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।
सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) में एक सितंबर को रंगास्वामी पर कथित तौर पर एक महिला कांस्टेबल की बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया गया था। महिला कांस्टेबल पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात है।
इस घटना के बाद हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ए.के.खान ने रंगास्वामी को निलंबित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications