ब्लू लेन का उल्लंघन मामले में 12 पर जुर्माना
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"गुरुवार को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है और न ही कोई वाहन जब्त किए गए हैं।"
यातायात पुलिस ने 23 सितंबर के बाद से अब तक 2312 के खिलाफ चालान काटे हैं। वहीं 315 के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं और 29 वाहनों को जब्त किया गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली यातायात पुलिस ने 23 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक शहर में आने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों की सुविधा के लिए ब्लू लेन बनाए हुए है और इस पर नीजि वाहनों का चलना प्रतिबंधित है। ब्लू लेन पर चलने पर 2,000 रुपया का जुर्माना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications