67 पाकिस्तानी नेताओं के पास फर्जी डिग्री : रिपोर्ट
समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार उच्चा शिक्षा आयोग (एचईसी) के पास संसद और असेंबली के 428 सदस्यों के कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्र अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं, ताकि उनका सत्यापन हो पाए।
सत्यापित करने के सिलसिले में पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग (ईसीपी) को नेताओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र इकट्ठा करने को कहा गया है।
ईसीपी को लिखे गए एक पत्र में शिक्षा आयोग ने कहा है कि नेताओं की डिग्रियों की जांच की जाएगी।
एचईसी के अध्यक्ष फारूक लेघारी के गुरुवार को लंदन रवाना होने से एक दिन पहले गुरुवार को ईसीपी को इस सिलसिले में पत्र मिला।
सूत्रों का कहना है कि फर्जी डिग्री के चलते दो लोगों की सदस्यता खत्म कर दी गई है और उनके निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications