मप्र में सड़क हादसे में 21 श्रद्धालुओं की मौत (लीड-1)
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने आईएएनएस को बताया कि महाराष्ट्र में स्थित बीजासन माता के मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं का दल पिकअप वाहन से बड़वानी लौट रहा था, तभी उसकी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा सेंधवा थाना क्षेत्र के गवाड़ी गांव के निकट हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने मृतकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये तथा घायलों को 10-10 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार केलिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications