चीनी मिलों की बिक्री की सीबीआई जांच हो : शाही
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश की मायावती सरकार ने राज्य चीनी निगम की 11 चीनी मिलों को कौड़ियों के मोल बेचकर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिलों की बिक्री में करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी हुई है। यह सौदा जनता और किसानों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की कि सौदे को तत्काल रद्द कर मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए।
शाही ने कहा कि बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, चांदपुर, अमरोहा जरवल रोड, खड्डा, रोहानाकला, सकौतीटाडा और सिसवा बाजार की ग्यारह चीनी मिलों में से पांच (बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, चांदपुर और अमरोहा) एक खास उद्योगपति को औने-पौने दाम में दी गईं।
उन्होंने कहा कि ये पांचों चीनी मिलें लाभ देने वाली हैं और इन पर किसानों का भी कोई भुगतान बकाया नहीं है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बेची गई चीनी मिलों के पास विशाल परिसंपत्तयिां हैं जो उद्योगपतियों को उपहार में दे दी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications