राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : कलमाडी बोले, यह खेल के नए युग की शुरुआत

कलमाडी ने कहा कि इन खेलों का समापन समारोह देश में खेलों के नए युग की शुरूआत का प्रतीक बन गया है। इन खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए 101 पदक जीते। इससे देश में खेलों के प्रति नजरिए में भारी परिवर्तन होगा।

कलमाड़ी ने कहा कि खेलों के आयोजन के लिए दिल्ली में विकसित की गई आधारभूत संरचनाओं से विकास के मामले में दिल्ली 10 साल आगे पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि खेलों से पहले कुछ आलोचनाएं और सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन हमने दुनिया को यह दिखा दिया है कि भारत खेलों का शानदार आयोजन कर सकता है।

उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के एक कथन का उल्लेख किया कि सफलता कभी अचानक नहीं मिलती यह कई उतार-चढ़ावों के साथ आती है।

उन्होंने कहा कि खिलाडियों के लिए बनाया गया खेलगांव अब तक का सबसे अच्छा खेलगांव रहा है। खेलों के सभी इंतजाम बेहतर रहे हैं।

कलमाड़ी ने खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, खेल मंत्री एम. एस. गिल, राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष माइक फेनेल और आयोजन से जुड़े समस्त लोगों को धन्यवाद दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+