्नराष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : गायक शान के साथ पूरे देश ने कहा 'गुडबॉय ओ शेरा'
शेरा और शान ने साथ-साथ एक ऑटोरिक्शा में बैठकर स्टेडियम में प्रवेश किया। शेरा हाथ हिला-हिलाकर लोगों का अभिनंदन कर रहा था और पूरा स्टेडियम शेरा की शान में गीत गा रहा था।
यह पल भावनात्मक था। जिस खेल के लिए भारत ने आठ वर्ष तक इंतजार किया और इन खेलों के माध्यम से शेरा को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया, उस शेरा को अब लोग तस्वीरों और टेलीविजन फुटेज में ही देख सकेंगे।
खेलों के दौरान शेरा ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी सम्मान बढ़ाया। वह बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहा। बच्चों ने हमेशा शेरा के साथ तस्वीर खिंचवाना पसंद किया। बच्चे तो बच्चे बड़ों के बीच भी शेरा बराबर लोकप्रिय था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications