राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में 38 स्वर्ण सहित कुल 101 पदक अपने नाम किए। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

भारतीय दल की अगुआई निशानेबाजी में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले गगन नारंग कर रहे थे। गगन राष्ट्रध्वज लेकर चल रहे थे जबकि देश के लिए 38वां स्वर्ण जीतने वाली बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल सहित बाकी खिलाड़ी उनके पीछे चल रहे थे।

भारतीय खिलाड़ियों के स्टेडियम में प्रवेश करते ही जोरदार शोर सुनाई दिया। शोर इतना तेज था कि अपनी आवाज सुननी भी मुश्किल थी। दर्शकों के उत्साह में इजाफा करते हुए प्रधानमंत्री और सोनिया ने भी जोरदार ताली बजाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+