जीत के बाद विपक्षी दलों पर जमकर बरसे येदियुरप्पा
विधानसभा में फिर से विश्वास मत जीतने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, "2008 के मध्य में मेरी सरकार के गठन के तुरंत बाद ही विपक्षी दलों ने सरकार को अस्थिर करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। मैं उम्मीद करता हूं कि वे ऐसा प्रयास करने से अब परहेज करेंगे और कार्यकाल पूरा करने का हमें मौका देंगे, ताकि हम जनता से किए वादे पूरे कर सकें।"
उन्होंने कहा कि चार दिनों के भीतर दूसरी बार बहुमत साबित कर हमने भारतीय लोकतंत्र में इतिहास रचा है। संविधान में स्पष्ट है कि एक बार बहुमत साबित करने के बाद छह महीने के भीतर किसी सरकार को दोबारा बहुमत साबित करने की आवश्यकता नहीं है लेकिन इसके बावजूद हमने राज्यपाल और पार्टी हाइकमान के निर्देशों का पालन करते हुए चार दिनों में दूसरी बार बहुमत साबित कर दिखाया।
उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों ने एक निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश की, जिस कारण एक सप्ताह से अधिक समय तक राजनीतिक संकट रहा। इससे राज्य की छवि खराब हुई और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से लोग आहत हुए। जो कुछ हुआ, उसके लिए मुझे बेहद अफसोस है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications