राष्ट्रमंडल खेल : सामोआ ने जीते 3 स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेलों में समोआ ने पहली बार तीन स्वर्ण पदक जीता है। उसे ये तीनों पदक भारोत्तोलन में मिले हैं।

भारोत्तोलन के कोच तुओपेपे जेरी वालवर्क ने कहा, "हां अब हमें भी सभी लोग जानने लगे हैं।"

वालवर्क ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्र्धाओं को लेकर पिछले छह महीने हमारे लिए काफी व्यस्त रहे।"

शनिवार को समोआ के लिए फावे फाउलीली ने पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद उनकी बहनों एले और निउसिला ओपेलोग ने रविवार को स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।

दक्षिण प्रशांत महासागर में 219,998 की आबादी वाला समोआ हवाई और न्यूजीलैंड के बीच में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 2,800 वर्ग किलोमीटर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+