भारतीय नौसेना में नया युद्धपोत शामिल
इस अवसर पर आयोजित समारोह में केरल के मुख्य न्यायाधीश जस्ती चेलेमेश्वर शामिल हुए। यह पोत तीन शाक्तिशाली वाटर जेट से चलता है जो कि पोत की गति को 35 समुद्री मील प्रति घंटे की गति तक पुहंचा सकते हैं।
इस जहाज का कमांडर लेफ्टिनेंट कमांडर सुभल नाथन को बनाया गया है। चालक दल में तीन अधिकारी और 38 नाविक शामिल हैं।
आईएनएस कल्पेनी कोलकाता के गार्डन रीच शिपयार्ड में बनाए जा रहे नौसेना के 10 पोतों में से सातवां है।
गार्डन रीच शिपयार्ड के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक रियर एडमिरल के. सी. शेकर ने कहा इस पोत को 95 प्रतिशत स्वदेशी उपकरणों के जरिए 24 महीनों में निर्मित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications