विस्फोट मामले की जांच में खोजी कुत्तों का सहारा
मुजफ्फरनगर के शाहपुर पुलिस स्टेशन के गांव बरवाला में गुरुवार देर शाम एक जोरदार बम विस्फोट हुआ था। इस वारदात में 12 लोग घायल हो गए थे। गांव में पंचायत चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होना है। संवदेनशील श्रेणी के इस गांव में कई लोगों का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ माह पहले भी बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी।
गुरुवार को हुए बम विस्फोट में कांच के टूकड़े और कील का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने गांव के संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications