राष्ट्रमंडल खेल (समापन समारोह) : केन्याई धावकों को मिली जोरदार तालियां
गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह से ठीक पहले महिलाओं और पुरुषों की मैराथन स्पर्धा के विजेजाओं को पदक वितरित किए गए। इस दौरान स्टेडियम में लगभग 60 हजार लोग मौजूद थे। इस स्पर्धा का आयोजन गुरुवार को ही हुआ था।
केन्याई धावकों को हमेशा इस बात का फर्क रहता है कि उनके देश को सबसे अधिक लोग खड़े होकर सम्मान देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मैराथन में आमतौर पर उनकी ही बादशाहत होती है। ओलम्पिक में भी। बीजिंग ओलंपिक के दौरान भी बिल्कुल इसी तरीके से केन्याई धावक अपने देश को सम्मान दिलाने में सफल रहे थे।
स्टेडियम में मौजूद हर एक शख्स खड़ा होकर केन्या के राष्ट्रगान को सम्मान दे रहा था। पोडियम पर खड़े केन्याई धावकों ने इस क्षण को पूरी तरह जिया। उनकी आंखे भर आई और राष्ट्रगान समाप्त होने के बाद उन्होंने भारतीय अंदाज में सबका धन्यवाद किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications