तमिलनाडु में राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन
कोयम्बटूर पुलिस ने बताया कि मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के महासचिव वाइको सहित करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वाईको लंबे समय से लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट़्टे) के हिमायती रहे हैं।
सलेम जिले में 15 कॉलेज छात्रों को राजपक्षे का पुतला जलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। छात्र राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान राजपक्षे की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे।
श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ युद्ध के खात्मे के बाद राजपक्षे की यह पहली भारत यात्रा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications