महिन्द्रा सत्यम के एडीआर की ओवर द काउंटर ट्रेडिंग शुरू
महिन्द्रा सत्यम के अध्यक्ष विनीत नायर ने कहा, "हमने अपने एडीआर को ओटीसी बाजार में स्थानांतरित किया है और इसका टिकर सिम्बॉल (संक्षिप्त नाम) परिवर्तित किया गया है। इसके अलावा और कोई बदलाव नहीं हुआ है। यदि आपके पास एडीआर है तो आप इसे अपने पास आगे भी रख सकते हैं।"
महिन्द्रा सत्यम ने अमेरिकी नियमों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण अपने एडीआर को न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज से डीलिस्ट करा लिया है।
अमेरिकी बाजार में एडीआर शेयरों की तरह ही बेचे और खरीदे जाते हैं इन्हें बैंक और ब्रोकरेज कंपनियां जारी करती हैं। स्टॉक एक्सचेंज से हटाए जाने और ओवर द काउंटर में व्यापार शुरू होने से अब इस एडीआर को ट्रेडर्स के जरिए सीधे ही खरीदा-बेचा जाएगा।
महिन्द्रा सत्यम के एडीआर का नया टिकर सिम्बॉल (संक्षिप्त नाम) एसएवाईसीवाई है। ओटीसी बाजार में इसका व्यापार गुरुवार से शुरू हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications