राजपक्षे भारत पहुंचे, मनमोहन से शुक्रवार को मिलेंगे
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार को अपने आवास पर राजपक्षे एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भोज देंगे। प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पेइरिस और विदेश सचिव सी.आर. जयसिंघे भी शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संभावना है कि राजपक्षे मनमोहन सिंह को लिबरेश टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के विरुद्ध संघर्ष में विस्थापित हुए करीब 300,000 तमिल नागरिकों के पुनर्वास के सम्बंध में उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। साथ ही धार्मिक अल्पसंख्यकों की समस्या के राजनीतिक समाधान पर चर्चा करेंगे।
राजपक्षे शुक्रवार को दोपहर बाद कोलंबो के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए राजपक्षे को आमंत्रित किए जाने से प्रवासी तमिलों के कुछ समूहों में नाराजगी है। वे पिछले वर्ष मई में लिट्टे के विरुद्ध संघर्ष के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए राजपक्षे को जिम्मेवार मान रहे हैं।
उधर, तमिलनाडु में गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में राजपक्षे की मौजूदगी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।
चेन्नई पुलिस ने बताया कि कोयम्बटूर में तमिल समर्थक 100 लोगों सहित एमडीएमके के महासचिव वाइको को हिरासत में लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications