पंचायत चुनाव के दौरान गोली लगने से 1 की मौत, 12 घायल
जनपद के कैराना क्षेत्र में प्रधान और पंचायत के अन्य पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। क्षेत्र के जहांनपुर में प्रधान पद के लिए रियासत व जनाब अली चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते-देखते ही दोनों पक्ष हिंसक हो गए और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
इस बीच कुछ लोगों ने बूथ लूटने का प्रयास किया। गोलीबारी में गांव के एक युवक की मौत हो गई और कई अन्य लोग जख्मी हो गए। गोलीबारी के कारण मतदान रूक गया। बाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर फिर से मतदान शुरू कराया। हिंसक झड़प में शामिल लोगों को पुलिस तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिध अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर कांडला कस्बे के भैंसोली गांव में भी प्रत्याशी समर्थकों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए। जनपद में कई अन्य गांवों में मतदान के दौरान हिंसक झड़प हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications