गुस्साए पति ने पत्नी, साली और सास को मार डाला

मुजफ्फरनगर जनपद के बाबरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव रोनी हरदीपुर के निवासी किशनपाल का विवाह तीन माह पूर्व बुलंदशहर के सिंकदराबाद की युवती प्रियंका से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। पति-पत्नी के बीच सुलह कराने के लिए किशनपाल की सास शीला व साली गीता गुरुवार को गांव रोनी हरदीपुर पहुंची। काफी खुशामद के बाद जब मामला नहीं सुलझा तो प्रियंका ने अपनी मां और बहन के साथ जाने का फैसला लिया।

प्रियंका, शीला और गीता बस पकड़ने के लिए बस स्टॉप पहुंची तो पीछे से किशनपाल आ गया। उसने बात करने के लिए पत्नी को कुछ समय के लिए सास से अलग किया। वह पत्नी को वहीं स्थित एक कमरा पर ले गया। उसके पीछे प्रियंका की बहन व मां भी आ गई। दोनों ने प्रियंका को अपने साथ ले जाने की जिद्द की तो किशनपाल ने वहीं रखे एक फावड़े से तीनों पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। पत्नी और साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सास की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किशनपाल की खोजबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+