राष्टमंडल खेल (समापन समारोह) : दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
शाम छह तक स्टेडियम में कम से कम 55 हजार लोग जुट चुके थे। सबके मन में देश में आयोजित अब तक के सबसे बड़े खेल समारोह को शानदार विदाई देने की ख्वाहिश दिखी।
जितने दर्शक स्टेडियम के अंदर दिख रहे थे उससे हजारों-लाखों गुना टेलीविजन पर इस समारोह का लुत्फ उठा रहे होंगे।
गुरुवार शाम एरोस्टेट की बत्तियां जलते ही स्टेडियम हल्की नीली और सफेद रंग की रोशनी से नहा उठा। दर्शकों ने एरोस्टेट की खूबसूरती का एहतराम करते हुए जोरदार ताली बजाई।
सफेद, नीले और पीले रंग की बत्तियों के बीच स्टेडियम अत्यंत मनोरम लग रहा था। यहां पहुंचे हजारों लोगों ने अपनी उन्मुक्त गतिविधियों से स्टेडियम को जीता-जागता शहर बना दिया।
सुरक्षा के कड़े प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने समापन समारोह के लिए जोरदार उत्साह दिखाया। उद्घाटन समारोह की सफलता के बाद समापन समारोह को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications