आतंकी संगठनों के लिए धन जुटाने वाले 15 पाकिस्तानी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी 'एकेआई' के मुताबिक थाई पुलिस के अधिकारी कर्नल प्यावात चालेरमसरी ने बताया कि पुलिस को याला प्रांत के एक बैंक से पैसे के लेन-देन के बारे में जानकारी मिली थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंक से पाकिस्तान में रहने वाले एक ऐसे व्यक्ति को पैसे भेजे जा रहे हैं, जिसके आतंकवादियों के साथ संबंध हैं।
गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक थाईलैंड में पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों की मदद के नाम पर धन एकत्र कर रहे थे। उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी लोगों को थाईलैंड में याला प्रांत के एक पुलिस थाने में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications