बिहार का विकास चाहती है कांग्रेस : राहुल
बिहार में कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हम विकास की बात करना चाहते हैं। युवाओं के विकास की बात करना चाहते हैं। हम धर्म और जाति की बात नहीं करते।
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि गरीबों की योजना नरेगा के लिए केंद्र सरकार जितना पैसा भेजती है वह गरीबों तक नहीं पहुंचता। किसानों का कर्ज माफ किया गया परंतु उसका भी लाभ यहां के किसानों को नहीं मिला।
राहुल ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनका अन्य दलों के साथ तालमेल है परंतु उस दल के दो नेता यहां नहीं आएंगे। तालमेल विचारधारा का होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उस विचारधारा को मिटाना चाहते हैं जो जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटती है। हम हिन्दुस्तान को 'विकास का हिन्दुस्तान' बनाना चाहते हैं। यहां धर्म और जाति पर लोगों को बांटा गया लेकिन हम लोगों के साथ ऐसा नहीं चाहते।
बिहार में प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गुरुवार को तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने बिहार पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications