87 वर्षीया को विवाह की इजाजत मिली
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक इस महिला इनेस ऑर्सोलिनी की एक अकेली जीवित बची रिश्तेदार ने अदालत में एक याचिका दाखिल कर अपील की थी, जिसमें उसने उसे मानसिक तौर पर अस्थिर बताकर इस विवाह पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन अदालत ने यह याचिका खारिज कर दी।
अदालत का कहना था कि ऑर्सोलिनी मानसिक रूप से स्वस्थ हैं और डेनिएली बर्नार्डी के साथ विवाह करने को स्वतंत्र हैं। बर्नाडी एक तलाकशुदा औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञ हैं।
ऑर्सोलिनी ने अदालत के आदेश के प्रति खुशी जताई है और कहा है कि अंतत: वे दोनों जो चाहते हैं वह करने के लिए स्वतंत्र हैं।
ऑर्सोलिनी और बर्नार्डी ने जून में उनके विवाह की योजना की घोषणा की थी। इसके बाद ऑर्सोलिनी की भतीजी लिएना मैरी हेन ने एक याचिका दायर कर इस विवाह पर रोक लगाए जाने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications