येदियुरप्पा सरकार ने दूसरी बार विश्वास मत जीता (लीड-1)

बेंगलुरू, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने गुरुवार को एक ही सप्ताह में दूसरी बार विश्वास मत जीत लिया।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 106 मत मिले जबकि विपक्ष को महज 100 वोट ही मिल सके।

इससे पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+