ढाक की थाप संग शुरू हुई महासप्तमी पूजा
पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव षष्ठी से शुरू हुआ था और दशहरा के दिन इसका समापन होगा। पूरे पश्चिम बंगाल में इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है, जगह-जगह पूजा पंडाल सजाए गए हैं जहां देवी दुर्गा और उनके चार बच्चों की प्रतिमाएं खड़ी की गई हैं।
प्रदेश की राजधानी कोलकाता में हर तरफ धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल है। यहां की दुर्गा पूजा इतनी खास होती है कि इसे देखने के लिए देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं।
सत्रह अक्टूबर को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव का समापन होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications