उड़ते विमान में पायलट की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह विमान कतर एयरवेज का था। कम्पनी की ओर से बुधवार को जारी बयान कहा गया, "कतर एयरवेज पूरे अफसोस के साथ यह बताना चाहती है कि उड़ान संख्या क्यूआर-645 के कैप्टन की उस समय मौत हो गई जब विमान मनीला से दोहा लिए उड़ा था।"
इस बयान में कहा गया है कि पायलट की मौत के बाद विमान को कुआलालम्पुर के हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसके बाद नए चालक दल के साथ यह विमान बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.16 बजे दोहा के लिए रवाना हुआ और शाम के वक्त यहां पहुंचा।
कतर की इस विमानन कम्पनी ने पायलट का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। समाचार चैनलज अल-जजीरा ने खबर दी है कि पायलट की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications