चीन ने अधिकारियों का नाव्रे दौरा रद्द किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नार्वे की न्यूज एंजेंसी 'एनटीबी' ने बताया कि विदेश मंत्रालय के मुताबिक चीन के तीन प्रतिनिधिमंडलों ने नार्वे का दौरा रद्द कर दिया है।
एनटीबी के मुताबिक चीनी अधिकारियों द्वारा मिलने से मना किए जाने के बाद नार्वे के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हालांकि अगले सप्ताह के चीन के दौरे को रद्द कर दिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में कई मंत्रालयों के मंत्री भी शामिल थे।
इस सप्ताह के शुरुआत में चीनी अधिकारियों ने नार्वे का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया था।
नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा था कि जियाओबो को चीन में मानवाधिकार मूल्यों के लिए लंबे समय तक अहिंसात्मक संघर्ष के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications