खदान से कामगारों को बाहर निकालने का अभियान पूरा
सान जोस (चिली), 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिली में दो महीने से भी अधिक समय से 700 मीटर गहरी खदान में फंसे 33 कामगारों को बाहर निकालने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अंतिम व्यक्ति के रूप में 54 वर्षीय लुईस उर्जुआ को खदान से बाहर निकाला गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उर्जूआ के बाहर निकलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने खुशी मनाई। उर्जूआ उन 33 कामगारों में शामिल थे जो पांच अगस्त से ही खदान में फंसे हुए थे। सभी कामगारों को एक-एक कर सावधानी पूर्वक बाहर निकाला गया।
चिली कि राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने अंतिम व्यक्ति के रूप में खदान से बाहर निकलने वाले कामगार को खुशी से गले लगा लिया और उसे अपने साथ खड़े होने के लिए कहा। इसके बाद वहां सैकड़ों लोगों की मौजदगी में चिली का राष्ट्रगीत गाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications