इस साल आपदाओं में 236,000 लोग मारे गए
जेनेवा, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि वर्ष 2010 में अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं में 236,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र की ओर जारी आंकड़े में कहा गया कि भूकम्प, बाढ़, तूफान और भूस्खलन जैसी आपदाओं से 25.6 करोड़ लोग प्रभावित हुए।
गौरतलब है कि वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अक्टूबर के दूसरे बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा नियंत्रण दिवस घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications