लाइबेरिया में शांति रक्षकों का नेतृत्व करेगा पाकिस्तानी अधिकारी
संयुक्त राष्ट्र, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी मेजर जनरल मुहम्मद खालिद को लाइबेरिया में शांति मिशन की कमान सौंपी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार खालिद के नाम की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्के ने की। खालिद क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के कमांडर के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय में काम करने अनुभव भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications