गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सहयोगी कम्पनी का विलय किया
इस विलय के बाद जीसीपीएल अब पर्सनल केयर और घरेलू कीटनाशक क्षेत्र की सबसे बड़ी कम्पनियों में से एक हो गई है।
कम्पनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा कि इस विलय के बाद जीएचपीएल के शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
इससे पहले सारा ली के नाम से जानी जाने वाली जीएचपीएल ने हाल ही में अपने विदेशी हिस्सेदार सारा ली से कम्पनी की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
जीसीपीएल के अध्यक्ष आदि गोदरेज ने कहा, "जीसीपीएल अब देश की सबसे बड़ी घरेलू एवं पर्सनल केयर कम्पनी बन गई है। साथ ही यह एशिया की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू कीटनाशक उत्पाद कम्पनी बन गई है। इस विलय से हमें कम्पनी का मुनाफा और विकास दर बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि कम्पनी के निदेशक मंडल ने अपनी दक्षिण अफ्रीका स्थित दो इकाइयों किंकी समूह और रापीडोल लिमिटेड के विलय को मंजूरी दी है। ये दोनों कम्पनियां हेयरकेयर उत्पाद बनाती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications