वेदांता समूह सामाजिक परियोजनाओं पर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा

समूह ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के ग्रामीण इलाकों के 1,20,000 से ज्यादा गरीब बच्चों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए 3,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लिया है।

वेदांता रिसोर्सेज के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा, "समूह अपनी वेदांता आंगनवाड़ी योजना, मध्यान्ह भोजन और कम्प्यूटर शिक्षा योजनाओं में पूरे मन से काम कर रहा है और इसके परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। हम इन योजनाओं के तहत देश के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाना चाहते हैं।"

वेदांता के अधिकारियों ने कहा कि समूह की योजना 10,000 आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर पांच लाख बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की है।

सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन करीब 2,50,000 बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रहा यह समूह अब इस योजना में कुल 10 लाख बच्चों को शामिल करना चाहता है।

समूह करीब 1,40,000 बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। हाल ही में समूह ने राजस्थान में 50,000 बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराने के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसके अलावा वेदांता राजस्थान के भरतपुर में करीब 175 करोड़ रुपये की लागत से एक चिकित्सा महाविद्यालय और शोध संस्थान स्थापित करने की योजना बना रहा है।

साथ ही यह समूह छत्तीसगढ़ के रायपुर में 350 करोड़ रुपये की लागत से 360 बिस्तरों वाला अति-आधुनिक कैंसर अस्पताल स्थापित कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+