राष्ट्रमंडल खेल : सुरक्षा खामी में फंसे स्कॉटिश कलाकार
स्कॉटलैंड के करीब 350 कलाकारों ने ग्लासगो में 2014 में आयोजित होने वाले अगले राष्ट्रमंडल खेलों के प्रोत्साहन के लिए एक आठ मिनट की प्रस्तुति में हिस्सा लेने वाले हैं।
ब्रिटिश अधिकारियों और ग्लासगो खेल आयोजन समिति के सदस्यों को भी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी कि उन्हें अपनी प्रस्तुति कब देना है। वैसे उन्हें उम्मीद है कि यह समस्या समय से दूर हो जाएगी।
भारतीय अधिकारी बुधवार की रात तक समापन समारोह में विकलांग बच्चों की एक प्रस्तुति शामिल करने के लिए योजना बना रहे थे।
राष्ट्रमंडल खेल संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्कॉटलैंड के कुछ कलाकारों को सुरक्षा पास मिलने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रवक्ता ने बताया कि उनके सुरक्षा सलाहकार से एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा था कि इस मुद्दे को जल्दी ही सुलझा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications