एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़ा
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि 30 सितम्बर को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 234.20 करोड़ रुपये हो गया जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 171.24 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कम्पनी की कुल आय बढ़कर 1,107.44 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 839.07 करोड़ रुपये थी।
इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध मुनाफा 446.22 करोड़ रुपये हो गया जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 295.08 करोड़ रुपये था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications