दुर्गा पूजा पर राष्ट्रपति ने देश को बधाई दी
उन्होंने अपने संदेश में कहा, "दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। खुशियों का यह त्योहार हमारे बीच शांति, सौहार्द और एकता का सूत्रपात करे और हम में से प्रत्येक को राष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।"
दुर्गा पूजा पांच दिवसीय उत्सव है। षष्ठी से इसकी शुरुआत हुई थी और दशहरे को इसका समापन होगा। पूरे देश में पूजा पंडाल सजाकर धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से यह उत्सव मनाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications