दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा बढ़ा
एक्सिस बैंक ने एक बयान में कहा कि सितम्बर में समाप्त दूसरी तिमाही में कम्पनी का शुद्ध मुनाफा 735.14 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 531.64 करोड़ रुपये था।
इस दौरान कम्पनी की कुल आय 18.63 प्रतिशत बढ़कर 4,657.49 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 3,925.94 करोड़ रुपये थी।
इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में एक्सिस बैंक का मुनाफा 1,477.02 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 1,093.68 करोड़ रुपये था।
दूसरी तिमाही में कम्पनी की ब्याज आय 3,624 करोड़ रुपये हो गई जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 2,860.36 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications