शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 190 अंक फिसला (राउंडअप)
मुम्बई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते सत्र में आई जोरदार तेजी के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को देश के शेयर बाजारों में मुनाफा वसूली का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 190.24 अंक और निफ्टी 56.55 अंक गिरकर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.92 प्रतिशत गिरकर 20,497.64 अंक बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,854.55 अंक का उच्च और 20,442.82 अंक का निम्न स्तर छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.91 प्रतिशत गिरकर 6,177.35 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,284.10 अंक का उच्च और 6,157.90 अंक का निम्न स्तर छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 28.57 अंक (-0.34 प्रतिशत) गिरकर 8,408.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 51.60 अंक (-0.48 प्रतिशत) गिरकर 10,709.92 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में पूंजीगत वस्तुएं (-1.95 प्रतिशत), तेल एवं गैस (-1.75 प्रतिशत), ऊर्जा (-1.29 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-1.23 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले क्षेत्रीय सूचकांक रहे। बैंकिग और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं सूचकांकों में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (0.56 प्रतिशत), धातु (0.48 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.12 प्रतिशत) बीएसई पर बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
सेंसेक्स में विप्रो (2.34 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.97 प्रतिशत), इंफोसिस (1.05 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (0.57 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (0.13 प्रतिशत) में तेजी दर्ज की गई।
वहीं रिलायंस कम्युनिकेशन (-3.43 प्रतिशत), एल एण्ड टी (-3.19 प्रतिशत), एनटीपीसी (-2.57 प्रतिशत), महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-2.28 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-2.02 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (-1.81 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। ओएनजीसी, सिप्ला, जयप्रकाश एसोसिएट्स, बीएचईएल, आरआईएल और एसबीआई में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई पर 1,156 कम्पनियों के शेयरों में तेजी और 1,801 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई वहीं 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications