सड़क हादसे में 12 श्रद्घालुओं की मौत
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह मीणा ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र में स्थित बीजासन माता के मंदिर से दर्शन कर श्रद्घालुओं का दल पिकअप से लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में 12 श्रद्घालुओं की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया गया है।
पुलिस अधीक्षक मीणा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications