त्रिपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) के. नागराज ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है ताकि त्योहार बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सके।"
राज्य में बुधवार से आरम्भ दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 12,000 से अधिक सुरक्षाकíमयों और त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) को तैनात किया गया है। इस अलावा बम स्कॉवड को भी तैनात किया गया है।
नागराज ने बताया, "प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ असम राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों द्वारा आतंकवाद-निरोधी अभियान चलाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। त्योहार के दौरान इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई हैं जबकि नई चौकियों को स्थापित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में करीब 2,000 संगठन अलग-अलग दुर्गापूजा मना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications