सर आनंद ने कीवी चैनल को माफ किया
ऑकलैंड, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के गवर्नर सर आनंद सत्यानंद ने नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले टीवी समाचार चैनल को माफ कर दिया है।
सत्यानंद ने गुरुवार को अपने आवास पर समाचार चैनल 'टीवीएनजेड' के अध्यक्ष सर जॉन एंडरसन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिक हिल्स से मुलाकात की। चैनल के प्रस्तोता पॉल हेनरी द्वारा चार अक्टूबर को प्रसारित कार्यक्रम के दौरान नस्लभेदी टिप्पणी की थी।
चैनल के अधिकारियों को कहना है कि गवर्नर ने माफी स्वीकार कर ली है और उनका मानना है कि अब यह मामला खत्म हो गया है।
उल्लेखनीय है कि आनंद न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के पहले गवर्नर जनरल हैं। अगस्त 2006 में गवर्नर चुने जाने से पहले एक अधिकवक्ता, न्यायाधीश के रूप में उनका काफी लंबा अनुभव रहा है।
आनंद ऑकलैंड में ही पैदा हुए थे। उनके माता-पिता फिजी में पैदा हुए थे और न्यूजीलैंड में जाकर बस गए थे जबकि उनके दादा भारत में पैदा हुए थे और फिजी में प्रवासी के तौर पर रह चुके थे।
टीवीएनजेड की वेबसाइट के मुताबिक गवर्नर आवास पर हुई मुलाकात के दौरान गवर्नर ने चैनल को माफ किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications