कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर
दक्षिणी कश्मीर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शफकत अहमद वताली ने कहा, "शोपियां जिले के केल्लर गांव में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने गांव के एक मकान को चारों तरफ से घेर लिया।"
उन्होंने कहा, "मकान में छुपे आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।"
अधिकारी ने बताया, "तीनों आतंकवादियों में से एक दक्षिणी कश्मीर से संबंधित था जबकि दो अन्य जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले से थे।" उन्होंने बताया कि इस हमले में सुरक्षाबलों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications