राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के लिए तैयार है दिल्ली
बंद की वजह से कामकाजी दिनों के दौरान काफी व्यस्त दिखने वालीं सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
समापन समारोह के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं और विभिन्न खेल आयोजन स्थलों और उनके आस-पास तथा मुख्य इलाकों में सुरक्षाबलों की और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
शहर में राजपथ, संसद मार्ग, जनपथ, कनॉट प्लेस और समापन समारोह स्थल जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और उसके आस-पास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी।
राष्टमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान लगभग 60,000 दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications