युवक ने पत्नी सहित 3 की हत्या की
जिले के बावरी थाना के प्रभारी बलजीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कोरी हाजीपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय किशनपाल ने कथित तौर पर पत्नी प्रियंका, साली गीता और सास शीला की फावड़े से काटकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशनपाल का अपनी पत्नी से कुछ दिन पहले आपसी मनमुटाव हो गया था। इसके बाद दोनों में बोलचाल बंद थी। बुलंदशहर से साली और सास उनके बीच सुलह कराने आई थीं।
शीला और गीता गुरुवार को किशनपाल को समझझ रही थीं। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद किशनपाल ने तीनों को काट दिया और चुपके से फरार गया। पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सिंह ने बताया कि घटना के बाद फरार किशनपाल की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सही कारण सामने आ पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications