कश्मीर घाटी में जनजीवन सामान्य
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने पिछले चार महीने से ज्यादा अर्से से चल रहे 'कश्मीर छोड़ो आंदोलन' अभियान के तहत लोगों से रोजमर्रा के कामकाज शुरू करने की अपील की।
इस दौरान दुकानें, शैक्षणिक संस्थान, बैंक, डाकघर और औद्योगिक प्रतिष्ठान खुले रहे। सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही सामान्य रही।
इससे एक दिन पहले ही गिलानी ने बंद का ऐलान किया था जिससे जनजीवन बाधित हुआ था।
गत जून से ही कश्मीर घाटी में जारी हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications