विश्वास मत पर फैसला न्यायालय पर निर्भर : कांग्रेस
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसले पर ही सब कुछ निर्भर करता है।
न्यायालय 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। तिवारी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने भ्रष्टाचार और संस्थागत रूढ़ीवाद को बढ़ावा दिया है।
गौरतलब है कि येदियुरप्पा सरकार ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार विधानसभा में बहुमत साबित किया है। इससे पहले सोमवार को उसने ध्वनिमत से विश्वास मत जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications