छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर चौकसी बढ़ी
पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि महासमुंद और रायपुर जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
महासमुंद और रायपुर अभी नक्सलियों के चंगुल से बचा हुआ है। लेकिन नौ अक्टूबर को पुलिस के साथ हुई की भारी गोलीबारी में छह नक्सली मारे गए थे। लेकिन उस इलाके में रहने वाले लोगों ने इसमें निर्दोष लोगों के मारे जाने के लिए पुलिस पर आरोप लगाया था।
अधिकारियों ने बताया कि नवम्बर 2000 में गठन के बाद राज्य में अभी तक नक्सल हिंसा में तकरीबन 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications