छात्र की मौत के बाद हंगामा, लाठीचार्ज
जिले के खरखौंदा थाना क्षेत्र में हापुड़-मेरठ मार्ग पर गुरुवार को साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा 10 के छात्र संजय कुमार को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हापुड़-मेरठ मार्ग जाम कर दिया और ट्रक में आगजनी कर आस-पास के कुछ अन्य निजी वाहनों और सरकारी संपत्ति को अपना निशाना बनाया।
खरखौंदा थाना-प्रभारी बी.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मजबूरन पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने किसी के गंभीर रूप से चोटिल होने से इंकार किया। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 15 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
सिंह ने कहा कि फरार चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications