निशंक ने आईटी परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया
निशंक ने अधिकारियों से कहा है कि उत्तराखण्ड में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग से जुड़ा व्यवसाय अगले दो वर्ष में एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने इस उद्योग से लगभग एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य में जल्द ही नई सूचना प्रौद्योगिकी नीति लाई जायेगी।
इससे पूर्व राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क का औचक निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री निशंक ने आईटी पार्क में प्रस्तावित दून साइबर टावर का निर्माण कार्य तीन वषरें से बन्द पड़े होने की स्थिति को गम्भीरता से लिया है।
इंडा-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications