देशमुख ने सार्वजनिक भारी उद्योगों से श्रमिकों की समस्या सुलझाने को कहा
देशमुख ने हिंदुस्तान मशीन टूल्स (एचएमटी) और हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड जैसी घाटे में चल रही इकाइयों के शीर्ष अधिकारियों से कहा, "ट्रेड यूनियनों के साथ राय मशविरा कर मामले को सुलझाएं। मैं आपकों पूरा समर्थन दूंगा। आप मुनाफा कमाएं।"
देशमुख ने यहां अपने मंत्रालय में 13 पीएसयू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशकों (सीएमडी) व इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन (इंटक) सहित शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की।
इंटक के राष्ट्रीय सचिव आर.चंद्रशेखर ने आईएएनएस को बताया, "सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को पूर्व संरक्षण देगी। भारी उद्योगों के विस्तार के लिए और धन आवंटित किया जाएगा।"
चंद्रशेखर ने बताया कि देशमुख ने बैठक में कहा कि अनुबंध पर कार्यरत श्रमिकों को नियमित किए जाने पर तेजी से निर्णय लिए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications