गंगा को प्रदूषित करने वाली 4 औद्योगिक इकाइयां बंद
सीपीसीबी पिछले तीन सप्ताहों से उत्तर प्रदेश में कन्नौज से वाराणसी तक 500 किलोमीटर के विस्तार में स्थित 26 औद्योगिक इकाइयों की निगरानी कर रहा था।
पर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इनमें से सात इकाइयां निरीक्षण के दौरान बंद पाई गईं, दो इकाइयां निस्तारण मानकों का पालन करते हुए पाई गईं, नौ इकाइयों में मामूली सुधार की जरूरत है, जबकि चार इकाइयों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया।"
अधिकारी ने कहा, "तीन इकाइयों को उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है, जबकि एक को बंद करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications